|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
क्षेत्रीय
बाबा महाकाल को रजत मुकुट धारण कर भस्मारती में लगाया 56 भोग
14/05/2022
उज्जैन (ईएमएस)। बाबा महाकाल को रजत मुकुट चढ़ाया तथा छप्पन भोग अर्पित किये। मुम्बई के जी.जे. ग्रुप के निदेशक गौरव दिनेश सोनी द्वारा प्रदान किया हुआ विशाल चांदी का मुकुट भस्मारती के पश्चात महाकालेश्वर मंदिर के वरिष्ठ पुजारी रमण त्रिवेदी द्वारा बाबा महाकाल को अर्पित किया।
पुजारी रमण गुरु त्रिवेदी की प्रेरणा से श्री सोनी द्वारा भगवान महाकाल को 4 किलो का रजत मुकुट धारण कराया तथा भस्मारती में 56 भोग लगाया। इस अवसर पर पुजारी दिनेश गुरू, पुजारी गोपाल गुरू, पुजारी उमेश गुरू, पुजारी संदीप गुरू, महाकाल भक्त आकाश वर्मा (सोनू) आदि मौजूद रहे। गौरव दिनेश सोनी ने अपनी नई कंपनी डीएस श्रॉफ एंड संस की सफलता के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की।
रामचन्द्र गिरि/14/05/2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd