|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
अंतरराष्ट्रीय
60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन पर रोक
01/04/2021
-जर्मनी में स्वास्थ्य अधिकारियों ने की घोषणा
बर्लिन (ईएमएस)। 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए एस्ट्राजेनेका कोरोना वायरस टीके के उपयोग को एक बार फिर निलंबित किया जा रहा है। यह घोषणा हाल ही में जर्मनी में स्वास्थ्य अधिकारियों ने की। हाल ही में टीका लेने वाले लोगों में असामान्य रूप से रक्त का थक्का जमने की खबरें सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है।बर्लिन, म्यूनिख और पूर्वी प्रांत ब्रांडेनबर्ग के अधिकारियों ने अस्थायी रूप से टीकाकरण को रोकने का फैसला लिया। इस संबंध में जर्मनी के 16 राज्यों के प्रतिनिधियों की बैठक होने वाली है। देश के चिकित्सा नियामक ने कहा कि 29 मार्च तक एस्ट्राजेनेका टीका लेने लोगों में रक्त का थक्का जमने की कुल 31 रिपोर्टें प्राप्त हुईं। उनमें से नौ लोगों की मृत्यु हो गई और ज्यादातर मामलों में लोगों की उम्र 20 से 63 वर्ष के बीच थी। इससे पहले कनाडा ने सोमवार को आक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित कोविड-19 टीका 55 साल से कम उम्र के लोगों को लगाने पर रोक लगा दी। सरकार ने यह फैसला इस आयु वर्ग के लोगों में खून के थक्के जमने की दुलर्भ घटना का संबंध टीके की वजह से होने की आशंका के मद्देनजर उठाया। इस बीच चांसलर एंजेला मर्केल और स्वास्थ्य मंत्री जेन्स स्पैन राज्यों के साथ अपनी बैठक के परिणाम पर देर रात संवाददाता सम्मेलन कर सकते हैं।
सुदामा/ईएमएस 01 अप्रैल 2021
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd