|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
अंतरराष्ट्रीय
स्पेन के पीएम सांचेज ने गर्मी से बचने के लिए कर्मचारियों से टाई न पहनने को कहा
03/08/2022
मैड्रिड (ईएमएस)। यूरोप इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने अपने कार्यालय के कर्मचारियों को चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए टाई न पहनने की सलाह दी है। उन्होंने कर्मचारियों को टाई-फ्री कल्चर को फॉलो करने का निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज का यह बयान यूरोपियन यूनियन (ईयू) की ऊर्जा संकट पर व्यक्त की गई चिंताओं के बीच आया है। मैड्रिड में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान अपनी खुली गर्दन की शर्ट की ओर इशारा करते हुए प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा ‘आप देख सकते हैं कि मैंने भी टाई नहीं पहनी है। उन्होंने कहा थोड़ा अधिक आरामदायक महसूस करने से आप कम एसी का इस्तेमाल करेंगे और इससे ऊर्जा की भी बचत होगी। सांचेज ने सभी मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों से टाई नहीं पहनने के लिए कहा। उन्होंने उम्मीद व्यक्ति की कि निजी क्षेत्र भी इसका पालन करेगा।
स्पेनिश सरकार बाकि सभी यूरोपीय देशों की तरह ‘तत्काल’ ऊर्जा-बचत उपायों को लेकर एक मसौदा तैयार कर रही है। यूक्रेन-रूस युद्ध की वजह से रूस ने यूरोप को मिलने वाली गैस की सप्लाई पहले से ही कम कर दी है। रूस के इस कदम के बाद यूरोपियन यूनियन ने सभी देशों को कम ऊर्जा इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं। यूरोपियन यूनियन के निर्णय के बाद स्पेन ने वर्क फ्रॉम होम कल्चर को प्रोत्साहित करने और गर्मियों में कार्यालयों में एयर कंडीशनिंग और सर्दियों में रेडिएटर्स को सीमित करने सहित कई उपायों को अपनाया है। इससे उम्मीद है कि स्पेन अपनी ऊर्जा खपत को कम कर सकेगा। हालांकि ऐसा करने से कितनी ऊर्जा बचत होगी उसपर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। आपको बता दें कि यूरोपीय परिषद ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि 27 यूरोपीय देशों ने अपनी पसंद के उपायों के साथ पिछले 5 सालों में अपनी औसत खपत की तुलना में 1 अगस्त 2022 और 31 मार्च 2023 के बीच अपनी गैस की मांग को 15 प्रतिशत कम करने पर सहमति व्यक्त की है। इन तरीकों से ईयू रूस की गैस डिप्लोमेसी से बचना चाहता है।
अनिरुद्ध/ईएमएस 03 अगस्त 2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd