|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
राज्य समाचार
कोरोना से राहत
23/06/2022
- 24 घंटे में 30 से 19 हुए मरीज
भोपाल (ईएमएस)। कोरोना का संक्रमण लगातार जारी है। बुधवार को भले ही नए मरीज कम मिले हैं, लेकिन संक्रमण दर में 1.43 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। मंगलवार को शहर में 453 संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच की गई थी। ऐसे में इनमें से 30 की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
तब संक्रमण दर 6.62 प्रतिशत थी, जबकि महज 24 घंटे बाद बुधवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के 236 लोगों ने जरूरत के मुताबिक जांच के लिए सैंपल दिए थे। इनमें से 19 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। तब संक्रमण दर 8.05 प्रतिशत आई है, जो मंगलवार के मुकाबले 1.43 प्रतिशत ज्यादा है। इधर, प्रदेश में 7144 मरीजों के सैंपल की जांच में महज 49 नए मरीज मिले हैं।
विनोद/ 23 जून 2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd