|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
खेल
उम्मीद के अनुसार नहीं खेल रहें तो आलोचना के लिए तैयार रहें : कपिल
23/06/2022
मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा है कि अगर कोई खिलाड़ी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर रहा है तो उसे आलोचना के लिए भी तैयार रहना चाहिये। कपिल ने यह बात बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर कही है। विराट लंबे समय से फॉर्म से बाहर हैं। कपिल ने कहा कि एक पूर्व खिलाड़ी होने के कारण उनके पास किसी भी खिलाड़ी के प्रदर्शन पर सवाल उठाने का अधिकार है। अगर उस खिलाड़ी का प्रदर्शन अपने नाम के अनुरुप नहीं है। इस पूर्व ऑलराउंडर ने कहा है कि अगर कोई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रन नहीं बना रहा और उम्मीद के अनुरुप नहीं खेल पा रहा है तो उसे लोगों से शांत रहने की उम्मीद नहीं करनी चाहिये। कपिल ने कहा, मैंने विराट जितनी क्रिकेट नहीं खेली है पर कभी-कभी आपने भले ही ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली हो लेकिन, आप चीजों का पता लगा सकते। हमने भी क्रिकेट खेली है और खेल को समझते हैं। इसलिए हमें नहीं उन्हें अपने विचारों में सुधार करना होगा। अगर आप अपने खेल से हमें गलत साबित कर देंगे, तो हम इसे स्वीकार कर लेंगे। वहीं अगर आप रन नहीं बनाएंगे, तो हमें तो यही लगेगा कि कहीं न कहीं कुछ कमी है। हम सिर्फ आपका प्रदर्शन देखते हैं। इसलिए हमें अपनी बात रखनी ही होगी।
साथ ही कहा कि कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी के इतने लंबे समय से शतक नहीं लगा पाने के बारे में सोचकर निराशा होती है। कोहली ने अपना अंतिम शतक पिछली बार नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। विराट जैसे खिलाड़ी का इतने लंबे समय से फार्म में न होना टीम के लिए भी परेशानी का कारण बन रहा है। उन्होंने कहा, इतने बड़े खिलाड़ी को शतक का इंतजार करते देख मुझे दुख होता है. वह हमारे लिए हीरो की तरह हैं। हमने कभी नहीं सोचा था कि हम एक ऐसे खिलाड़ी को देखेंगे, जिसकी तुलना हम राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर या वीरेंद्र सहवाग से कर सकते हैं। इससे पहले हुए आईपीएल 2022 में भी कोहली रन बनाने के लिए जूझते दिखे।
गिरजा/ईएमएस 23जून 2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd