|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
राज्य समाचार
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में साइकिल से विधानसभा पहुंचे विधायकों ने भाजपा के खिलाफ लगाया नारा
22/02/2021
बहुत हुई महंगाई की मार, अब काहे की मोदी सरकार
भोपाल (ईएमएस)। मध्यप्रदेश का बजट सत्र सोमवार को शुरू हुआ। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में विधायक पीसी शर्मा, जीतू पटवारी, संजय यादव, कुणाल चौधरी और आरिफ मसूद साइकिल पर सवार हुए। इनमें से केवल विधायक आरिफ मसूद, कुणाल चौधरी विधानसभा तक साइकिल से पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने भाजपा के खिलाफ नारा लगाया कि बहुत हुई महंगाई की मार, अब काहे की मोदी सरकार।
विधायक पीसी शर्मा ने बताया कि पेट्रोल और डीजल करीब 100 रुपए हो गया है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत भी करीब 800 रुपए है। शर्मा बोले 2014 के चुनाव में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड ऑयल 112 डालर प्रति बैरल बिक रहा था। उस समय कांग्रेस की सरकार थी। तब पेट्रोल 60 और डीजल 55 रुपए प्रति लीटर था। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 400 रुपए के करीब थी। उस वक्त भाजपा के नेता कह रहे थे कि हमारी सरकार बनेगी तो पेट्रोल-डीजल को सस्ता करेंगे और नारा लगा रहे थे कि बहुत हुई महंगाई की मार.. अबकी बार मोदी सरकार। आज अंतराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत 51 डालर प्रति बैरल है। जबकि पेट्रोल और डीजल के दाम 100 रुपए के आसपास पहुंच चुके हैं। शर्मा बोले- अब हमारा नारा है कि बहुत हुई महंगाई की मार, अब काहे की मोदी सरकार।
पेट्रोल-डीजल को जीएसटी में शामिल करने की मांग
शर्मा ने कहा कि पूरे देश में मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा वैट है। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार पेट्रोल-डीजल को जीएसटी में शामिल करें। ताकि जनता को बढ़ती महंगाई से राहत मिले। कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि देश ने बदलाव के लिए नरेन्द्र मोदी जी को भरोसे के साथ चुना। उन्होंने 30 रुपए लीटर पेट्रोल की बात कही थी, जो अब 100 रुपए के पार हो गया। गैस सिलेंडर 800 रुपए के करीब पहुंच गया। यह देश को किस दिशा में ले जाना चाहते है। इसके ऊपर से पेट्रोलिय मंत्री कहते है कि यह सरकार के बस की बात नहीं है। इससे साफ है कि यह सक्षम लोग ही नहीं है। सिर्फ भाषण अच्छे दे सकते है। बातें अच्छी करता है। भावना से खेलता है। लेकिन डिलेवरी देश को नहीं देता है। देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हो गई। महंगाई बढ़ते जा रही है। अब जनता पूछ रही है कि बहुत हुइ महंगाई की मार, अब क्यों चले मोदी सरकार। यह देश पूछ रहा है।
साइकिल से विधानसभा की चढ़ाई नहीं चढ़ पाए विधायक
सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे पूर्व मंत्री व विधायक पीसी शर्मा, जीतू पटवारी, संजय यादव, कुणाल चौधरी समेत अन्य विधायक शिवाजी नगर 6 नंबर बस स्टॉप पर पहुंचे। साइकिल से विधानसभा से निकलने के बाद विधायक आरिफ मसूद पहुंचे। विधायक अपनी गाडिय़ों से पहुंचे थे। इसलिए कार्यकर्ताओं की साइकिल लेकर उनको दी गई। साइकिल लेकर निकले अधिकतर कांग्रेस विधायकों को साइकिल छोडऩी पड़ी। चढ़ाई होने की वजह से पूर्व मंत्री व विधायक पीसी शर्मा, जीतू पटवारी साइकिल से उतरकर अपने वाहन से विधानसभा गए। कांग्रेस कार्यकर्ता साइकिल लेकर लौट आए। विधायक आरिफ मसूद, कुणाल चौधरी विधानसभा तक साइकिल से पहुंचे। वह भी बीच रास्ते में साइकिल को धक्का देते दिखे। इसके पहले पुलिस ने पीईबी के सामने बैरिकेड्स लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया। सिर्फ कांग्रेस विधायकों को ही विधानसभा जाने दिया था।
विनोद कुमार उपाध्याय, 22 फरवरी, 2021
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd