|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
राज्य समाचार
जनता देखेगी अब "हाथ" का जादू
13/01/2021
-निकाय चुनाव में जादूगर की थैली में से निकलेगा कांग्रेस का झंडा, कांग्रेस ने कुछ जादूगर हायर किए
भोपाल (ईएमएस)। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे सियासी दल वो हर दांव खेलने की तैयारी में हैं, जो जनता के बीच उन्हें पॉपुलर बना सकें। चुनाव में किसी जादू की उम्मीद लगाए बैठी कांग्रेस अब जीत के लिए भी जादूगरों को बुला रही है।
यूं तो आपने सड़क चौराहों पर जादू का खेल दिखाने वाले जादूगरों को देखा होगा। कभी थैली में से कबूतर तो कभी पैसा निकालते भी देखा होगा। लेकिन भोपाल में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान जादूगर यदि अपनी थैली से कांग्रेस पार्टी का गमछा या झंडा निकालते हुए दिख जाए तो चौंकिएगा नहीं। क्योंकि ये जादूगर ही नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रचार करने आ रहे हैं। कांग्रेस निकाय चुनाव में प्रचार के लिए जादूगरों का सहारा ले रही है। पार्टी इसके लिए छोटे-मोटे जादूगर हायर करने की तैयारी में है। इसका एक डेमो पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने देखा। जिसमें जादूगर ने अपनी काली थैली से 10 के नोट डालने पर कांग्रेस पार्टी का गमछा निकाल दिया।
भाजपा पर ईवीएम से जादूगरी का आरोप
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का कहना है जब बीजेपी चुनाव में ईवीएम के साथ जादूगरी कर चुनाव जीत सकती है तो निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी जादू का खेल दिखाने वालों की मदद क्यों नहीं ले सकती है। पार्टी आगामी निकाय चुनाव में ऐसे हर व्यक्ति की मदद लेगी जो बीजेपी का झूठ बताते हुए कांग्रेस की सच्चाई लोगों तक पहुंचाएगी।
हार से सबक
नगरीय निकाय चुनाव 3 महीने के लिए टाल दिए गए हैं। लेकिन सत्ता गंवा कर सबक सीख चुकी कांग्रेस अब बाजी हाथ से नहीं निकलने देना चाहती। वो चुनाव की तैयारी में किसी तरह की ढील देने के लिए तैयार नहीं है। यही कारण है कि पार्टी अब चुनाव जीतने के लिए ऐसे अजब-गजब और अनूठे तरीके खोज रही है। कांग्रेस के इस जादू से जनता कितनी प्रभावित होती है इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।
विनोद कुमार उपाध्याय, 13 जनवरी, 2021
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd