|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
राष्ट्रीय
जम्मू : 458 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का 32वां जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना
02/08/2022
जम्मू (ईएमएस)। बर्फानी बाबा की दक्षिण कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए 458 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से रवाना हुए। अधिकारियों ने बताया कि 32वें जत्थे में सुबह सभी यात्री कड़ी सुरक्षा के बीच 21 वाहनों के काफिले में यहां भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए। अधिकारियों ने कहा कि बालटाल आधार शिविर के लिए जाने वाले 164 तीर्थयात्री आठ वाहनों में पहले रवाना हुए और इसके बाद पहलगाम आधार शिविर के लिए 294 तीर्थयात्रियों को लेकर 13 वाहनों का दूसरा काफिला रवाना हुआ। अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर समाप्त होगी।
उन्होंने कहा कि यात्रा के समापन की तिथि निकट आने और खराब मौसम के कारण तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आ रही है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 43 दिन की वार्षिक यात्रा दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से 30 जून को शुरू हुई थी। यात्रा के दौरान अभी तक 36 लोगों की विभिन्न वजहों से मौत हो चुकी है। इनके अलावा आठ जुलाई को गुफा मंदिर के पास अचानक आई बाढ़ में 15 तीर्थयात्रियों की जान चली गई थी।
विपिन/ ईएमएस/ 02 अगस्त 2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd