|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
राज्य समाचार
सेवा के लिये समय देना भी एक दान है: डॉ. मनसुख मंडाविया
19/06/2022
- केन्द्रीय लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा रेडक्रास के जरिये सेवा करना उत्तम कार्य
भोपाल (ईएमएस)। रेडक्रास एक सेवाभावी संस्था है, जिसमें सेवा कार्य करना एक उत्तम कार्य है। सेवा के लिये समय देना भी एक दान है यह बात रविवार को केन्द्रीय लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा चेयरमैन भारतीय रेडक्रास सोसायटी, राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा रेडक्रास चिकित्सालय, भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में कही।
उक्त कार्यक्रम में केन्द्रीय लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, जनरल सेक्रेटरी प्रदीप त्रिपाठी, प्रदेश प्रबंध समिति सदस्य डॉ. संजीव गुलाटी, माननीय राज्यपाल के उप सचिव धीरेन्द्र जैन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं माननीय राज्यपाल के प्रतिनिधि डॉ. बी.के. श्रीवास्तव, रेडक्रास चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. जे.पी. बुच, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. डी.पी. अग्रवाल सहित अन्य रेडक्रास चिकित्सालय के चिकित्सकगण सहित स्टॉफ उपस्थित था।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम केन्द्रीय लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडावियाजी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। केन्द्रीय मंत्री का स्वागत रेडक्रास राज्य शाखा के चेयरमैन डॉ. गगन कोल्हे द्वारा पुच्छगुच्छ से किया गया।
डॉ. गगन कोल्हे, चेयरमैन म.प्र. रेडक्रास राज्य शाखा द्वारा अपने उद्बोधन के दौरान केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को रेडक्रास राज्य शाखा द्वारा संचालित गतिविधियों के संबंध में अवगत कराया और कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा टीबी उन्मूलन, नेत्र ज्योति अभियान आदि योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजना को रेडक्रास के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का अथक प्रयास किए जायेंगे।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया जी ने कहा कि मैं आज म.प्र. रेडक्रास के मुख्यालय आप लोगों का उत्साह बढ़ाने एवं आपके द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिये आया हूँ। उन्होंने कहा कि आज मैंने एक कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल से चर्चा की उन्होंने म.प्र. रेडक्रास के कार्यों की काफी सरहाना की और उनके द्वारा म.प्र0 रेडक्रास को और अधिक प्रगतिशील बनाये जाने के लिये प्रयास भी किये जा रहे हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया जी द्वारा आईएफआरसी के सौजन्य से भारतीय रेडक्रास सोसायटी राष्ट्रीय मुख्यालय के द्वारा प्रदत्त की गई मोबाईल टेस्टिंग वेन की चाबी रेडक्रास राज्य शाखा के चेयरमैन डॉ. गगन कोल्हेजी एवं जनरल सेक्रेटरी प्रदीप त्रिपाठी जी को सौंपी गई। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि रेडक्रास राज्य शाखा द्वारा उक्त मोबाईल टेस्टिंग वेन से अधिक से अधिक जनहित कार्य किये जावें ऐसी मेरी आपेक्षा है।
कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया जी का म0प्र0 रेडक्रॉस राज्य शाखा के माननीय चेयरमैन डॉ. गगन कोल्हे एवं माननीय जनरल सेक्रेटरी प्रदीप त्रिपाठी द्वारा म.प्र. रेडक्रास की ओर से रानी कमलापति की प्रतिमा ए स्मृति चिन्ह स्वरूप भेंट की वहीं एक शाल (अंग वस्त्र) भेंट किया।
म0प्र0 रेडक्रास के जनरल सेक्रेटरी प्रदीप त्रिपाठी ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया जी आभार व्यक्त किया गया। प्रदीप त्रिपाठी द्वारा कहा गया कि रेडक्रास राज्य शाखा द्वारा जनहित कार्यों के साथ लोगों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के प्रयास किये जा रहे हैं।
प्रवीण/19/06/2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd