|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
राष्ट्रीय
मुख्यमंत्री श्री चौहान की केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण से भेंट
21/06/2022
सार्वजनिक परिसंपत्तियों के प्रबंधन के लिए पब्लिक एसेट मैनेजमेन्ट कम्पनी बनाने वाला म.प्र. पहला राज्य : मुख्यमंत्री श्री चौहान
मुख्यमंत्री ने परिसम्पत्ति प्रबंधन के लिए प्रोत्साहन राशि देने पर दिया धन्यवाद
प्रदेश की स्पेशल पर्पज व्हीकल कम्पनियों के लिए पूँजी लाभ कर में छूट देने का किया अनुरोध
भोपाल (ईएमएस)।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से उनके कार्यालय में भेंट कर प्रदेश में परिसम्पत्ति प्रबंधन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्रीय वित्त मंत्री को बताया कि मध्यप्रदेश पहला ऐसा राज्य है, जिसने सार्वजनिक परिसंपत्तियों के प्रबंधन के लिए पब्लिक एसेट मैनेजमेंट कम्पनी बनाई है। इसके प्रोत्साहनस्वरूप केन्द्र शासन ने प्रदेश के लिए 1055 करोड़ रूपये की प्रोत्साहन राशि जारी की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्रीय वित्त मंत्री को प्रोत्साहन राशि देने के लिए धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि यदि परिसम्पत्ति प्रबंधन शासकीय विभाग करता है तो उसे पूँजी लाभ कर नहीं लगता है। उन्होंने अनुरोध किया कि राज्य शासन की नीति में सार्वजनिक परिसम्पत्तियों के प्रबंधन के लिए बनाई गई स्पेशल पर्पज व्हीकल कम्पनियों को भी पूँजी लाभ कर की छूट प्रदान की जाय।
धर्मेन्द्र, 21 जून, 2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd