|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
मनोरंजन
'गुडबाय' में अमिताभ बच्चन की बीवी का रोल प्ले करेंगी नीना गुप्ता
08/04/2021
मुंबई (एजेन्सी)। नीना गुप्ता 'गुडबाय' की टीम में शामिल हो गई हैं। इसकी शूटिंग हाल ही में शुरू की गई थी। नीना इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और साउथ सेंसेशन रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगी। नीना गुप्ता फिल्म में बिग बी की पत्नी की भूमिका निभाएंगी। यह पहली बार है, जब वह उनके साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी। नीना गुप्ता उनके काम की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हैं। नीना ने कहा, "जब विकास ने मुझे फिल्म सुनाई, तो मैं बहुत खुश हो गई थी। यह एक अद्भुत स्क्रिप्ट है और जब स्क्रिप्ट रोमांचक हो तो कोई भी किसी अन्य चीज के बारे में नहीं सोचता। यहां तक कि किरदार खूबसूरती से लिखा गया है और मैं बिग बी के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। यह मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है और मैं इस बारे में काफी खुश हूं।" 'गुडबाय' को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। एकता के बैनर से नीना ने इससे पहले 'वीरे दी वेडिंग' में काम किया था।
ईएमएस/08अप्रैल2021
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd