|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
राज्य समाचार
मेजर जनरल महाजन ने किया एनसीसी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त महानिदेशक का पदभार ग्रहण
13/05/2022
भोपाल (ईएमएस)। मेजर जनरल ए.के. महाजन ने एनसीसी महानिदेशालय मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया।
जनरल ऑफिसर ए.के.महाजन भारतीय सेना के गार्ड्स रेजिमेंट में कमीशन हुए थे। अपनी सेवा के दौरान सेना में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चूके है। कश्मीर घाटी मे जीएसओ 1(ops), कर्नल Q(Ops) 11 कॉर्प्स और कर्नल GS (HRD) मुख्यालय ARTRAC उनकी महत्वपूर्ण पोस्टिंग रही है। श्री महाजन को GOC in command द्वारा 2011 तथा 2016 मे प्रशस्ति पत्र के साथ 2017 तथा 2020 मे COAS प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया जा चुका है।
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य एनसीसी निदेशालय का कार्य भर ग्रहण करने से पहले वह मुख्यालय एनसीसी नई दिल्ली में प्रिंसिपल स्टाफ ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे।
धर्मेन्द्र, 13 मई, 2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd