|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
राज्य समाचार
संक्रांति पर महिला कांग्रेस का सशक्तिकरण अभियान
14/01/2022
-कोरोना मुक्ति दिलाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ; प्रोटोकॉल के साथ मनाया पर्व
भोपाल (ईएमएस)। मकर संक्रांति पर महिला कांग्रेस का सशक्तिकरण अभियान कोरोना महामारी से मुक्त दिलाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ; प्रोटोकॉल के साथ मनाया पर्व मकर संक्रांति के पर्व पर मप्र महिला कांग्रेस द्वारा भोपाल सहित प्रदेश के सभी जिलों में महिला सशक्तिकरण अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा दूसरी महिलाओं की भी रक्षा करने के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही कोरोना महामारी को दुनियाभर से मुक्ति दिलाने व महिलाओं की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सीमित महिलाओं की संख्या में अभियान शुरू किया गया।
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने बताया कि महिला कांग्रेस द्वारा गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलों में संक्रांति के पावन पर्व पर हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम रखा गया। इसके साथ ही गिल्ली-डंडा खेला गया व पतंग भी उड़ाई गई। इस तरह प्रियंका गांधी के नारी शक्ति अभियान का आगाज मप्र में कर दिया गया। आने वाले समय में महिलाएं और सशक्त बने, कानून के प्रति जागरुक हो, शिक्षित हो, स्वावलंबी हो, दूसरी महिलाओं को रक्षा के गुण भी सिखाए, ये महिला कांग्रेस के गुण हैं। यह हम सबकी जिम्मेदारी है। असली महिला सशक्तितकरण वह है जिसमें महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरुक हो। जायसवाल ने बताया कि कोरोना महामारी के बीच सीमित संख्या में अभियान की शुरुआत की गई है।
विनोद/ दशरथ/ 14 जनवरी 2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd