|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
व्यापार
मजबूती के साथ खुले बाजार
13/07/2020
- सेंसेक्स बाजार 37,000 और निफ्टी 10,860 के स्तर पर
मुंबई (ईएमएस)। वैश्विक बाजारों से मजबूती के संकेत मिलने और रिलायंस इंडस्ट्रीज में ऊंची बढ़त हासिल होने से सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत शानदार तेजी के साथ हुई है। सेंसेक्स में करीब 360 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है। दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.97 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज तेजी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.88 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 330 अंक की मजबूती के साथ 36,925 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी करीब 99 अंक की तेजी के साथ 10,870 के आसपास कारोबार कर रहा है।
सतीश मोरे/13जुलाई
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd