|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
क्षेत्रीय
आरा मशीनों में की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था चैक
16/05/2022
अलीगढ़ (ईएमएस)। एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देशन में फायर सर्विस अग्निशमन प्रभारी अधिकारी अतरौली द्वारा मैसर्स प्रेमला आरा मशीन एवं मैसर्स मोहसिन आरा मशीन सांकरा अतरौली की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को चैक किया गया, एवं भवन में स्थापित अग्निशमन उपकरणों को चलाये जाने व रख-रखाव का प्रशिक्षण दिया गया, तथा मॉक ड्रिल करायी गयी, साथ ही उपस्थित स्टाफ को अग्नि से बचाव एवं उपायों की जानकारी दी गयी।
अग्निशमन प्रभारी अधिकारी गभाना द्वारा मैसर्स इकरार हॉस्पीटल बरौली की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को चैक किया गया, एवं भवन में स्थापित अग्निशमन उपकरणों को चलाये जाने व रख-रखाव का प्रशिक्षण दिया गया, तथा मॉक ड्रिल करायी गयी, साथ ही उपस्थित स्टाफ को अग्नि से बचाव एवं उपायों की जानकारी दी गयी।
अग्निशमन केन्द्र अतरौली की यूनिट द्वारा ग्राम धोर्रा प्रेमनगर थाना अतरौली में घूरे में लगी आग को मोटर फायर इंजन द्वारा बुझाया गया।
जनपद अलीगढ़ के समस्त अग्निशमन केन्द्रों पर उपस्थित समस्त कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने अग्निशमन केन्द्रो पर ब्रीदिग अप्रेट्स ड्रिल, लैडर ड्रिल, हौज ड्रिल की गयी, एवं उनकी प्रयोगविधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी, तथा अग्निशमन उपकरणों/यन्त्रों की साफ-सफाई की गयी तथा मेटीनेंस कर अग्निशमन वाहनों में रखा गया, जिससे अग्नि/रेस्क्यू दुर्घटना के समय त्वरित गति से कार्यवाही सम्पादित की जा सके।
धर्मेन्द्र राघव/16/05/2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd