|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
क्षेत्रीय
आयुष मंत्री कावरे ने भमोड़ी में नदी घाट निर्माण के लिए किया भूमिपूजन
16/05/2022
15 लाख रुपये की लागत से बनेगा नदी घाट
बालाघाट (ईएमएस)। मध्यप्रदेश शासन के आयुष मंत्री रामकिशोर “नानो” कावरे ने आज 16 मई को बालाघाट तहसील के ग्राम भमोड़ी में नदी घाट निर्माण के भूमिपूजन किया। ग्राम भमोड़ी में गौण खनिज मद की 15 लाख रुपये की राशि से नदी घाट का निर्माण किया जायेगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भमोड़ी की प्रधान श्रीमती अनुसया शंकर धुर्वे, उप सरपंच जयप्रकाश शरणागत, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, ग्राम के गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुष मंत्री कावरे ने इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन भमोड़ी के लिए एक सौगात लेकर आया है। आज भमोड़ी में वैनगंगा नदी के किनारे नदी घाट निर्माण के लिए भूमिपूजन हुआ है। नदी घाट का निर्माण 15 लाख रुपये की राशि से कराया जायेगा। नदी घाट का निर्माण होने से भमोड़ी के ग्रामीणों को नई सुविधा मिलेगी। मंत्री कावरे ने कहा कि वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए तत्परता के साथ काम कर रहे है। विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होने देंगें। जहां पर भी जरूरत होगी मेरी जिम्मेदारी शासन से राशि लाने की होगी।
मंत्री कावरे ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। संबल योजना में श्रमिकों को लाभ दिया जा रहा है। लाड़ली लक्ष्मी योजना में अब बालिकाओं को कालेज की पढ़ाई के लिए 25 हजार रुपये की राशि दी जायेगी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में अब 55 हजार रुपये की राशि दी जा रही है। मंत्री कावरे ने कहा कि उनके पास आयुष जैसा महत्वपूर्ण विभाग है। हमें निरोग रहने के लिए योग एवं आयुर्वेद को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की जरूरत है। आयुष विभाग द्वारा ग्रामों में वेलनेस सेंटर बनाये जा रहे हैं और आयुष ग्राम बनाकर वहां के सभी लोगों का सर्वे किया जा रहा है। आयुष विभाग द्वारा सिकलसेल एनीमिया के उपचार के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। सभी ग्रामीण अपने घर की बगिया में औषधीय पौधों के रूप में अदरक, हल्दी, तुलसी अवश्य लगायें।
प्रवीण/16/05/2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd