|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
खेल
उज्बेकिस्तान के क्लब से खेलेगी भारतीय महिला फुटबॉलर डांगमेई
04/07/2022
नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय महिला फुटबॉलर डांगमेई ग्रेस को उज्बेकिस्तान सुपर लीग क्लब ने अपने साथ जोड़ा है। इसी के साथ ही मणिपुर की स्टार फारवर्ड डांगमेई किसी विदेशी क्लब से पेशेवर अनुबंध हासिल करने वाली तीसरी भारतीय फुटबॉलर बनी हैं। वह उज्बेकिस्तान सुपर लीग क्लब एफसी नासफ से खेलेंगी।
डांगमेई के पुराने क्लब गोकुलम केरला ने पोस्ट किया, वह अगले सत्र से एफसी नासफ की ओर से खेलेंगी। हम उन्हें अपनी ओर से बधाई देते हैं। उज्बेकिस्तान सुपर लीग जून में शुरू हुई और 15 दिसंबर तक चलेगी। वहीं उज्बेकिस्तान
क्लब के महानिदेशक ए युसुपोव ने लिखा, ‘‘डांगमेई अनुबंध के दौरान तीन टूर्नामेंट खेलेगी। जिससें महिलाओं की लीग, उज्बेकिस्तान कप (नॉकआउट टूर्नामेंट) और उज्बेकिस्तान सुपर कप है। उन्होंने साथ ही कहा कि इस लीग से उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव और कौशल हासिल जिसका लाभ इस खिलाड़ी को भविष्य में मिलेगा।
गिरजा/ईएमएस 04 जुलाई 2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd