|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
खेल
किरण मोरे हुए कोरोना संक्रमित
06/04/2021
मुम्बई (ईएमएस)। मुंबई इंडियंस के विकेटकीपिंग सलाहकार किरण मोरे जांच में कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शुरु होने से ठीक पहले मोरे के पॉजिटिव पाये जाने से मुम्बई को झटका लगा है। मुंबई इंडियंस के अनुसार किरण मोरे को हालांकि बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं और वह फिलहाल अभी पृथकवास में हैं। आईपीएल का पहला मैच नौ अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच ही खेला जाएगा।
मुंबई इंडियंस की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया, ' मोरे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से जारी स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पूरी तरह पालन कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस की मेडिकल टीम उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है। मोरे से पहले भी कई खिलाड़ी और अन्य सदस्य कोरोना संक्रमित हुए हैं।
गिरजा/ईएमएस 06अप्रैल 2021
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd