|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
राष्ट्रीय
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को कोर्ट ने दी जमानत
20/06/2022
नई दिल्ली (ईएमएस)। सांसदों और विधायकों से जुड़े आपराधिक मामलों की सुनवाई करने वाली एक विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को जमानत दे दी है। न्यायाधीश बी जयंत कुमार ने शनिवार को येदियुरप्पा को जमानत दी। इससे पहले, दर्ज कराई गई आपत्तियों में शिकायतकर्ता के वकील ने कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता को जमानत दिये जाने का विरोध नहीं किया है। हालांकि, शिकायतकर्ता के वकील केवी धनंजय ने दलील दी कि उन्होंने आरोपी द्वारा दिये गये सिर्फ कुछ आधार पर आपत्ति जताई थी। आपत्तियों में कहा गया था कि येदियुरप्पा की जमानत अर्जी कांग्रेस नेता आर वी देशपांडे और अन्य आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामले का उल्लेख करती है, जिनके विरूद्ध मूल शिकायत दायर की गई थी। लेकिन अब मामला सिर्फ भाजपा नेता के खिलाफ है और अन्य का जिक्र करना अनुचित है। आपत्तियों में कहा गया है, 'अपनी जमानत अर्जी में, आरोपी बी एस येदियुरप्पा ने उस अपराध से इनकार किया है जिसके लिए उन्हें समन किया गया और अपने उन कृत्यों का बचाव करने की कोशिश की जो इस आपराधिक कार्यवाही का विषय है।' अदालत ने कहा कि येदियुरप्पा को जमानत दी जाती है और सुनवाई 16 जुलाई के लिए स्थगित की जाती है। विशेष अदालत ने 2013 में वासुदेव रेड्डी नाम के एक व्यक्ति द्वारा दायर एक शिकायत में येदियुरप्पा (79) को समन जारी किया था।
अजीत झा/देवेंद्र/नई दिल्ली/ईएमएस/20/जून/2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd