|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
खेल
कप्तान मंयक ने अर्शदीप की तारीफ कर बताया टीम लीडर
15/05/2022
मुंबई (ईएमएस)। आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच मैच हुआ। मुकाबले में पंजाब ने आरसीबी को 54 रनों से हराया। मैच में जीत दर्ज करने के बाद पंजाब की प्लेऑफ में जाने की उम्मीद बनी हुई है। पंजाब किंग्स को मैच जिताने में जॉनी बेयरस्टो, कागिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। मैच के बाद कप्तान मयंक के अर्शदीप की तारीफ कर उन्हें टीम लीडर बताया।
मैच के बाद मयंक ने अर्शदीप की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, वह बहुत ही ऊर्जावान व्यक्ति हैं। वह बहुत आत्मविश्वासी इंसान हैं। वह क्रिकेट का लुत्फ उठाते हैं, कहना होगा कि अर्शदीप टीम में लीडर हैं। वह अपने ऊपर जिम्मेदारी लेते हैं। कभी-कभी गेंदबाजों से बात करते हैं। कप्तान ने कहा, हमने मैच में बेहतरीन बैटिंग की।बेयरस्टो और लिविंगस्टोन ने जिस तरह से बल्लेबाजी की वह अद्भुत थी।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हुए मैच में अर्शदीप सिंह ने किफायती गेंदबाजी की। उनके आगे आरबीसी के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। अर्शदीप ने 4 ओवर के स्पेल में बेहद कसी गेंदबाजी करते हुए 27 रन देकर एक विकेट लिया। उन्होंने खतरनाक बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को आउट कर पंजाब की जीत पर मुहर लगा दी। हालांकि अर्शदीप आईपीएल 2022 में ज्यादा विकेट नहीं ले पाए हैं। लेकिन उन्होंने बॉलिंग में कंजूसी दिखाई है। अब तक हुए मैचों में उन्होंने स्लॉग ओवरों में बेहद प्रभावशाली गेंदबाजी की है।
आरसीबी के खिलाफ जीत दर्ज कर पंजाब किंग्स प्लेऑफ की दौड़ में शामिल हो गया है। पंजाब ने आईपीएल 2022 में 12 मैच खेले हैं, जिसमें 6 जीते और 6 हारे हैं। 12 अंकों के साथ पंजाब की टीम अंकतालिका में छठे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स के भी 12 अंक हैं। लेकिन नेट रन रेट के मामले में पंजाब उससे पीछे है। पंजाब को अभी 2 मैच और खेलना है।
आशीष/ईएमएस 15 मई 2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd