|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
व्यापार
विप्रो का 9,500 करोड़ का शेयर पुनर्खरीद कार्यक्रम पूरा हुआ
17/01/2021
नई दिल्ली (ईएमएस)। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्ग्ज कंपनी विप्रो का 9,500 करोड़ रुपए का शेयर पुनर्खरीद कार्यक्रम पूरा हो गया है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि पुनर्खरीद कार्यक्रम के तहत अजीम प्रेमजी से संबद्ध इकाइयों ने 9,156 करोड़ रुपए के 22.89 करोड़ शेयर बेचे। पुनर्खरीद कार्यक्रम के तहत 400 रुपए प्रति इक्विटी शेयर मूल्य पर कुल 23.75 करोड़ शेयर वापस खरीदे गए। पुनर्खरीद पर कंपनी ने कुल 9,500 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। पुनर्खरीद कार्यक्रम 29 दिसंबर, 2020 को खुलकर 11 जनवरी, 2021 को बंद हुआ। सूचना में कहा गया है कि जहां अजीम प्रेमजी ट्रस्ट ने 19.87 करोड़ शेयर वापस किए, वहीं हाशम ट्रेडर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले अजीम हाशम प्रेमजी पार्टनर ने एक करोड़ और अजीम प्रेमजी परमार्थ पहल ने 51.82 लाख शेयर वापस किए। पुनर्खरीद पूरी होने के बाद कंपनी में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी 73.04 प्रतिशत है। शेष 26.96 प्रतिशत हिस्सेदारी विदेशी निवेशकों, वित्तीय संस्थानों और अन्य के पास है।
सतीश मोरे/17जनवरी
---
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd