|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
अंतरराष्ट्रीय
डेलावेयर में अपने बीच हाउस में साइकिल से गिरे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन
19/06/2022
वाशिंगटन (ईएमएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन डेलावेयर में अपने बीच हाउस के पास केप हेनलोपेन स्टेट पार्क के पास शनिवार को साइकिल से उतरने की कोशिश करते हुए गिर पड़े, हालांकि उन्हें चोट नहीं आई है। घटना के तुरंत बाद अमेरिका सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने राष्ट्रपति को उठने में मदद की। उसके बाद बाइडन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं ठीक हूं। उन्होंने कहा कि मुझे कोई चोट नहीं आई। उन्होंने कहा बस मेरा पैर फंस गया था।
गौरतलब है कि 79 वर्षीय राष्ट्रपति बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन सुबह साइकिल पर घूमने निकले थे और अपने शुभचिंतकों से मिलने के लिए आगे बढ़ रहे थे। हेलमेट पहने हुए बाइडन साइकिल से उतरने का प्रयास करते हुए नीचे गिर पड़े। दायीं ओर गिरने के बाद संभलते हुए बाइडन तुरंत खड़े हो गए। इस मौके पर सीक्रेट सर्विस ने लोगों को हटाया।
व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया कि राष्ट्रपति के शरीर पर गिरने से कोई खरोच नहीं आई।
ह्वाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा उन्हें किसी तरह के चिकित्सकीय सहायता की जरूरत नहीं पड़ी। अगले कुछ दिन राष्ट्रपति अपने परिवार के साथ बिताने वाले हैं। अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन का स्वास्थ्य निरंतर ध्यान का विषय है। इसी लिए कहा जाता है कि शायद वह 2024 में दूसरे कार्यकाल के चुनाव में न खड़े हों। नवंबर 2020 में चुनाव के तुरंत बाद और पद ग्रहण करने से पहले अपने पालतू जर्मन शेफर्ड के साथ खेलते हुए उन्होंने अपना एक पैर तोड़ लिया था, लेकिन नवंबर 2021 में उनके डॉक्टर ने उन्हें फिट बताया।
अनिरुद्ध, ईएमएस, 19 जून 2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd