|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
क्षेत्रीय
अस्पतालों में मौसमी बीमारी के मरीजों की बढ़ रही भीड़
23/06/2022
-मौसम के बदलते ही भी सर्दी- जुकाम, बुखार जैसी बीमारियों ने पसारे पैर
सिरोंज (ईएमएस) । नगर के शासकीय राजीव गाॅधी चिकित्सालय में आए दिन बीमारी के चलते मरीजों की भारी भीड देखने को मिल रही है। इस बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, बुखार, उल्टी, दस्त जैसी छोटी-मोटी बीमारियों को लेकर मरीजों की भीड़ अस्पतालों में लग रही है। जिला अस्पताल समेत शहर के निजी अस्पतालों व क्लीनिक में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। इनमें ज्यादा संख्या छोटे बच्चों और शिशुवती- महिलाओं की रहती हैं। मौसम का विपरीत असर होने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। अस्पताल में ज्यादातर मरीज सर्दी - खांसी, बुखार से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं।
सलमान खान/23जून2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd