|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
क्षेत्रीय
नीरज मनोरिया के सिर सजा अध्यक्षी का ताज, उपाध्यक्ष रीना मनोज शर्मा
05/08/2022
नगर पालिका अशोकनगर एवं शाढ़ौरा नगर परिषद में खिला कमल
निर्विरोध निर्वाचित हुए नगर पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष
अशोकनगर (ईएमएस)। नगर पालिका अशोकनगर एवं शाढ़ौरा नगर परिषद में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ। अशोकनगर से भाजपा के नीरज मनोरियों निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिये चुने गये। वहीं शाढ़ौरा में अशोक महोर अध्यक्ष बने हैं। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही पदों पर भाजपा का कब्जा रहा है।
शुक्रवार को चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ होने से कुछ समय पूर्व भाजपा ने नीरज मनोरिया के नाम मेंडेड में जारी किया था। दोपहर 11 बजे से नाम निर्देशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई, 12 बजे तक केवल नीरज मनोरिया के द्वारा ही फॉर्म भरा गया। इनके विरोध में किसी ने भी फॉर्म नहीं भरा गया। जिसके बाद उनके फॉर्म की समीक्षा करने के उपरांत उनके नाम की अध्यक्ष पद के लिए घोषणा कर दी गई। जिला पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए नीरज मनोरिया भाजपा में लंबे समय से जुड़े हुए कार्यकर्ता है। इससे पहले वह भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पार्षद सहित अन्य पदों पर रह चुके हैं। उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की खबर समर्थकों को लगी तो बड़ी संख्या में लोग नगर पालिका परिषद के बाहर पहुंच गए और ढोल नगाड़े एवं फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए 2 बजे से नाम निर्देशन फॉर्म भरे गए। इस दौरान रीना मनोज शर्मा के अलावा किसी ने भी अपना नाम निर्देशन पर नहीं भरा। जिसके बाद उनके फॉर्म की समीक्षा कर उनके नाम की उपाध्यक्ष पद के लिए घोषणा कर दी गई। नपा उपाध्यक्ष रीना मनोज शर्मा जिले के सभी 22 वार्डो में सबसे अधिक वोटों से जीतने वाली पार्षद हैं। जैसे ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बीजेपी के बनने की खबर कार्यकर्ताओं को लगी तो वह डीजे और ढोल के साथ नगरपालिका कार्यालय के बाहर पहुंच गए। जिसके बाद शहर में जुलूस निकाला गया। दिनभर जश्न का माहौल रहा। शहर में जगह-जगह अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का स्वागत किया गया। अशोक नगर की नगर पालिका में 22 वार्ड हैं यहां पर 12 में बीजेपी के पार्षद हैं, जबकि चार पर कांग्रेस पांच निर्दलीय एवं एक बसपा के खाते में है।
शाढ़ौरा नपा अध्यक्ष बने अशोक माहोर:
जिले की शाढ़ौरा नगर परिषद में भाजपा के अशोक माहोर अध्यक्ष बने हैं। बता दें, 15 वार्ड की शाढौरा नगर परिषद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित थी। इस वर्ग के लिए तीन वार्ड आरक्षित यह गए थे। अशोक माथुर ने अपना नाम निर्देशन फॉर्म भरा उनके विरोध में किसी ने भी अपना नाम निर्देशन फॉर्म नहीं भरा। इस वजह से 12 बजे के बाद उनके फॉर्म की समीक्षा करने के बाद नाम की घोषणा कर दी गई। यह भारतीय जनता पार्टी में काफी लंबे समय से जुड़े हुए हैं और अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष के पद पर भी पदस्थ हैं। यहां पर उपाध्यक्ष भाजपा की संगीता रघुवंशी चुनी गया है।
कलेक्टर ने दिये प्रमाण पत्र:
कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी आर. उमामहेश्वरी द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए नीरज मनोरिया निर्विरोध निर्वाचित हुए। नगरपालिका अशोकनगर उपाध्यक्ष पद के लिए रीना मनोज शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुई। पीठासीन अधिकारी आर. उमामहेश्वरी द्वारा निर्वाचित होने पर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को विजयी प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। वहीं नगर परिषद शाढौरा में पीठासीन अधिकारी डॉ. नेहा जैन द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई और अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को विजयी प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।
ओमप्रकाश/05/08/2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd