|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
राष्ट्रीय
सीएम रावत ने 50 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया
22/02/2021
देहरादून (ईएमएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पिछले चार सालों में उनकी सरकार ने सड़कों के विकास, स्वच्छ जल की आपूर्ति और महिला सशक्तीकरण आदि पर विशेष ध्यान दिया है। यहां के निकट मिंयावाला में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 50 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 18 मार्च को राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूरे हो जाएंगे। प्रदेश की जनता से किए गए वादों को राज्य सरकार पूरा कर रही है।
सन 2017 में प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपना दृष्टिपत्र जारी किया था। रावत ने कहा कि 2017 में जो दृष्टिपत्र बनाया गया था, उसमें से 85 प्रतिशत से अधिक कार्य हो चुके हैं। यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा अब तक की गयी घोषणाओं पर क्रियान्वयन की भी नियमित समीक्षा की जा रही है और इनमें से अधिकतर पर काम पूरा हो चुका है।
रावत ने कहा कि पिछले चार वर्षों में सड़कों के विकास, स्वच्छ जल आपूर्ति, महिला सशक्तीकरण आदि पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पति की पैतृक सम्पति में महिलाओं को अधिकार देने का कार्य किया है और ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है।
अनिरुद्ध, ईएमएस, 22 फरवरी 2021
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd