|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
क्षेत्रीय
प्रदेश अध्यक्ष पर भारी जिलाध्यक्ष
21/06/2022
-दिग्विजय सिंह की भी नहीं सुन रहे शहर अध्यक्ष
टिकमगढ़ (ईएमएस)। नगर पालिका टिकमगढ़ के कांग्रेस में टिकट दावेदारों का मामला आज तक नहीं सुलझ पाया है। पर्यवेक्षकों की रायशुमारी के बाद भी जिन लोगों को जिताउ प्रत्याशी बताया गया था, उन्हें टिकट न देकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अपने रिश्तेदारों को टिकट देने पर उतारू हैं। जबकि अन्य दावेदार प्रदेश अध्यक्ष की गाइडलाइन, लोकप्रियता और जातिगत समीकरण के आधार पर पर्यवेक्षक की सूची में सबसे आगे हैं।
टीकमगढ़ नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 3 से अभिषेक जैन का नाम पर्यवेक्षकों की सूची में पहले नंबर पर था, जिसे दरकिनार करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीण साहू अपने रिश्तेदार राजेश साहू को प्रत्याशी बनाया। पर्यवेक्षक द्वारा वरिष्ठ नेताओं की रायशुमारी, लोकप्रियता और जातिगत समीकरण को आधार बनाकर अभिषेक जैन को सूची में प्रथम दावेदार बनाया था, लेकिन जिला अध्यक्ष नवीन साहू ने सूची में फेरबदल करते हुये अपने रिश्तेदार राजेश साहू को प्रत्याशी घोषित कर दिया।
जब इस बात की शिकायत प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से की गई, तो उन्होंने अभिषेक जैन को प्रत्याशी घोषित करने का आदेश दिया। इसके बावजूद भी जिला अध्यक्ष इतने पावरफुल हैं कि पीसीसी से संशोधित सूची मंगलवार रात तक जारी नहीं हो सकी, और उनकी कोशिश है कि अंतिम दिन 22 जून तक भी पीसीसी संशोधित सूची जारी न कर सके। इसी के अनुसार वार्ड 11 में पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र भास्कर को प्रत्याशी बनाने के लिये कहा गया है। जिसे जिला अध्यक्ष नवीन साहू और शहर अध्यक्ष भरतराम यादव ने सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि हम ही कमलनाथ है, हम ही दिग्विजय सिंह।
ईएमएस/21/06/2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd